{"_id":"5afb199b4f1c1bdd408b583d","slug":"youth-killed-by-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत से छूटे युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस हिरासत से छूटे युवक की मौत
mahoba
Updated Tue, 15 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा।
अजनर थाना पुलिस की हिरासत से छूटे ग्राम कैथोरा के युवक की सोमवार रात आठ बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। पहले परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर गए, पर हालत में सुधार न होने पर झांसी ले जा रहे थे, पर रास्ते में साढ़े नौ बजे उसकी मौत हो गई। युवक के परिजनों ने पुलिस पिटाई से युवक की मौत का आरोप लगा एसपी से दोषी पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। थाना पुलिस का कहना है कि युवक को मुचलके पर छोड़ा गया था।
अजनर थाना पुलिस ने ग्राम कैथोरा में 12 मई को अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर छापा मारा था। पुलिस कुट्टू (40) पुत्र मइयादीन को पकड़कर थाने ले गई। कुट्टू के भाई महाराज सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घर में मौजूद महिलाओं से छेड़खानी की और 15 हजार रुपये लूट लिए। भाई का आरोप है कि पुलिस ने कुट्टू की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कुट्टू की पिटाई से हालत बिगड़ने पर 14 मई को छोड़ दिया। हालत खराब होने पर परिजन कुटटू को जिला अस्पताल लाए, पर सुधार न होने पर सोमवार की रात मेडिकल कालेज झांसी ले जा रहे थे, तभी मौत हो गई। भाई ने मंगलवार को एसपी एन कोलांची और डीएम सहदेव को पत्र देकर आरोप लगाया कि पुलिस ने घर में उपद्रव कर लूटपाट भी की।
उधर, अजनर थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि कुट्टू को अवैध शराब के साथ 12 मई की सुबह पकड़ा था। उसी दिन देर शाम निजी मुचलके पर थाने से छोड़ा गया। थाने से जाने के बाद युवक द्वारा अधिक शराब पीने से हालत बिगड़ी। मारपीट की बात गलत है। बताया कि इससे पहले भी चार बार युवक अवैध शराब के मामले में पकड़ा जा चुुका है। एसपी एन कोलांची का कहना है कि अवैध शराब के मामले में उसे हिरासत में लिया गया था, बाद में उसे छोड़ दिया था। छोड़ने कई घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी मिली है कि वह शराब का आदी था और बीमार रहता था। फिर भी मामले की जांच सीओ कुलपहाड़ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डा. उदयवीर सिंह का कहना है कि युवक को जब अस्पताल लाया गया था, तब उसकी हालत नाजुक थी। युवक को अस्पताल से सीधे झांसी के लिए रेफर कर दिया गया था।