{"_id":"58cecd5b4f1c1b2f4a1a11fa","slug":"woman-set-ablaze","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने आग लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने आग लगा दी जान
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
डेमो फोटो
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी/महोबा। थाना पनवाड़ी के ग्राम रिछा में एक महिला ने आग लगाकर जान दे दी। चीख पुकार सुन दौड़े पड़ोसी जब तक आग पर काबू पाते तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
ग्राम रिछा निवासी रामकली(32) पत्नी धर्मदास कुशवाहा रविवार सुबह घर पर थी। जबकि पति किसी काम से बाहर गया था। तभी रामकली ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीख पुकार और मकान के कमरे से धुआं निकलने पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची थाना पनवाड़ी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी गई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। इससे पहले भी वह कई बार जान देने का प्रयास कर चुकी है। थानाध्यक्ष अनीता चौहान ने बताया कि महिला ने पहले फांसी लगाने का प्रयास किया। उसके गले में रस्सी के निशान मिले हैं। इसके बाद महिला ने शरीर में आग लगाकर अपनी जान दे दी।