फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman robbed of 70 thousand

महिला से लूटे 70 हजार

Wed, 13 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Wed, 13 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Woman robbed of 70 thousand
बंधक बनाकर लूट - फोटो : अमर उजाला
शहर के व्यस्त परमानंद चौराहे के पास बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े महिला से 70 हजार रुपये लूट लिए। महिला हैंडपंप पर पानी पी रही थी, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे और पुलिस को बदमाशों के पीछे तलाश के लिए भेजा। मगर तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। महिला ने कोतवाली में लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना कबरई के ग्राम मकरबई निवासी रामकली पत्नी रामसजीवन बुधवार को अपने बेटे के साथ शहर स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा से रुपये निकालने गईं थी। बैंक से 70 हजार की नगदी निकालने के बाद पैसे बैग में रखकर वह परमानंद चौराहे स्थित आटो स्टैंड की ओर जा रही थी। तभी प्यास लगने पर वह समीप ही स्थित हैंडपंप पर पानी पीने लगी। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने महिला के हाथ से रुपये से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले।
विज्ञापन


महिला शोर मचाते लगी, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर जा चुके थे। चौराहे पर लूट की घटना से दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर सीओ सदर धनंजय कुशवाहा मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में इधर उधर वाहन दौड़ाए, मगर उनका कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। बदमाशों के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed