{"_id":"60fd79092b6fdb3d337ca096","slug":"wife-murdered-in-domestic-dispute-in-mahoba-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा: घरेलू विवाद में पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, बेटे ने पिता के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महोबा: घरेलू विवाद में पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, बेटे ने पिता के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
Sun, 25 Jul 2021 08:19 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 25 Jul 2021 08:19 PM IST
सार
सीओ ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पुत्र की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले के अजनर कस्बा अजनर में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी कुल्हाड़ी लहराता हुआ मौके से भाग निकला। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। कस्बा अजनर निवासी गया प्रसाद कुशवाहा का नशेबाजी को लेकर पत्नी प्यारी कुशवाहा (45) से अक्सर विवाद होता था। पुत्र दिनेश ने बताया कि रविवार की दोपहर मां घर पर खाना खा रही थी। तभी पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
इससे नाराज पिता ने मां के गले पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हाथ व गले में कई प्रहार किए जाने से मां की मौके पर मौत हो गई। उसने ग्रामीणों के साथ काफी दूर तक पिता का पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं सका।
विज्ञापन
प्रभारी सीओ कुलपहाड़ उमेश कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों व पड़ोसियों से घटना की जानकारी ली। सूचना पर मृतका की मां तीजाबाई व भाई रमेश भी पहुंचा। रमेश ने बताया कि गया प्रसाद गांजे का लती था।

कई माह से कोई काम-धंधा भी नहीं करता था। इसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। कई बार समझाया गया लेकिन वह नहीं माना और ऐसी घटना कर दी। मृतका के पुत्र दिनेश ने बताया कि पिता के कोई काम न करने से वह गांव की ही एक दुकान में नौकरी करने लगा था।
इंटरमीडिएट पढ़ाई के साथ-साथ वह परिवार का खर्च चला रहा था। सीओ ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पुत्र की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गईं हैं।
चार वर्ष पहले छोटे बेटे की दुर्घटना में हुई थी मौत
मृतका प्यारी के छोटे पुत्र हल्के (12) की चार वर्ष पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतका के एक पुत्र दिनेश व दो पुत्रियां उर्मिला व रामदेवी है। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है।