{"_id":"5aedee064f1c1b87098b8109","slug":"unicode-play-school-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के संचालित यूनिक प्ले स्कूल सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना मान्यता के संचालित यूनिक प्ले स्कूल सीज
mahoba
Updated Sat, 05 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
छापामारी के दौरान विद्यालय को सीज करती टीम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/श्रीनगर। बगैर मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रशासन और पुलिस के साथ एक दर्जन विद्यालयों में छापा मारा। शहर के रामकथा मार्ग पर बिना मान्यता के यूनिक प्ले स्कूल संचालित मिलने पर उसे सीज कर दिया गया। जबकि अन्य विद्यालयों में छापामारी की भनक लगने पर संचालकों ने स्कूल में ताला डाल दिया।
गौरतलब है कि महोबा नगर क्षेत्र और कबरई ब्लाक में आधा दर्जन से अधिक प्राइमरी विद्यालय बिना मान्यता के संचालित है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने 19 अप्रैल को बिना मान्यता संचालित विद्यालयों को नोटिस जारी किए थे लेकिन संचालकों ने विद्यालयों में प्रवेश लेकर बच्चों की पढ़ाई शुरू कर दी। शनिवार को उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, बीएसए अमित कुमार, एआरटीओ अजय कुमार यादव, खंड शिक्षाधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने पुलिस फोर्स साथ रामकथा मार्ग स्थित यूनिक प्ले स्कूल में छापा मारा। निरीक्षण के दौरान बच्चे उपस्थित थे। अभिलेख मांगने पर बताया गया कि विद्यालय की मान्यता नही है। जिसे बंद कराया गया और विद्यालय सीज कर दिया। इसके बाद बीजा नगर रोड स्थित एहसास प्ले स्कूल, इंद्राणी पब्लिक स्कूल, ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल पवा में छापा मारा।
जहां के विद्यालय बंद मिले लेकिन विद्यालय संचालित होने के प्रमाण पाए गए।
इसी तरह तहसील चरखारी के मां शारदा बाल विद्या मंदिर चरखारी, शिवका शिशु मंदिर रायनपुर व तहसील कुलपहाड़ के तुलसीदास कांवेंट, महाराणा प्रताप एकेडमी, कृष्णा यादवेश पनवाड़ी, राधाचरण विद्यालय पनवाड़ी, ब्रह्मानंद विद्यालय पनवाड़ी आदि में छापा मारा लेकिन विद्यालय बंद पाए गए। विद्यालयों के बाहर विद्यालय के बोर्ड अंकित मिले। एआरटीओ ने विद्यालय के वाहनों की जांच करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही।