{"_id":"57d04d3e4f1c1b876a317148","slug":"two-homes-and-two-million-stolen-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में जेवर समेत दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में जेवर समेत दो लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
चोर
कोतवाली चरखारी के ग्राम गौरहारी में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों में धावा बोल कर नगदी सहित करीब दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। आहट पाकर गृहस्वामी के पुत्र के जाग जाने पर बदमाश उसे मारपीट कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चोरी की इस घटना से गांव में भय व दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्राम गौरहारी
निवासी दुलीचंद्र पुत्र बालादीन मंगलवार की रात परिवार के साथ अपने घर में सो रहा था। तभी रात के समय चोर दीवार फांदकर मकान के अंदर घुस गए और कमरे का ताला तोड़ कर बक्सों में रखे करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी प्रेमचंद्र के मकान में धावा बोला। चोर प्रेमचंद्र के घर से 10 हजार की नगदी
व सोने चांदी के जेवर चुरा कर भाग रहे थे, तभी बदमाशों की आहट पाकर प्रेमचंद्र का बेटा अरविंद जाग गया, उसने चोरों को देख कर शोर मचा दिया। इससे गुस्साए चोरों ने उसकी पिटाई कर दी और सामान लेकर भाग गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना रात में ही चौकी व कोतवाली चरखारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थलों का मौका मुआयना करते हुए जांच पड़ताल शुरू की है। चरखारी कोतवाली प्रभारी कमलेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।