{"_id":"5787d6264f1c1b067b13d553","slug":"to-defend-the-young-man-shot-dead-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच बचाव करने पर युवक को गोली से उड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीच बचाव करने पर युवक को गोली से उड़ाया
अमर उजाला महोबा
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
गाोली मारी
- फोटो : Amar Ujala
रुपयों का तगादा करने पर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। यह देख बीच बचाव करने गए गांव के युवक पर एक पक्ष ने गाली चला दी। युवक को गोली लगने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।
मोहल्ला गांधीनगर निवासी नत्थू कुशवाहा और राम भरोसे पहाड़ पर मजदूरी करते हैं। इनके बीच लेनदेन का विवाद चल रहा है। नत्थू ने गुरुवार की रात को राम भरोसे से पैसे मांगे तो उनके बीच विवाद हो गया। मारपीट होती देख गांव का ही परशुराम (22) पुत्र लखन कुशवाहा बीच बचाव कराने पहुंचा तो नत्थू ने तमंचा से उसकी तरफ गोली चला दी। गोली लगने की सूचना पर पहुंचे परशुराम के परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परशुराम के पिता लखनलाल ने थाने में हत्या की तहरीर दी है। सूचना पर सीओ और कबरई थानाध्यक्ष अमित भराना मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।