फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Thieves carry a million goods including cash

चोरों ने मकान से उड़ाया नगदी समेत एक लाख का माल

Fri, 31 May 2019 12:14 AM IST
mahoba Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 31 May 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Thieves carry a million goods including cash
घटना के बाद टूटी अलमारी व बिखरा पड़ा सामान। अमर उजाला - फोटो : amarujala
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला मुख्य बाजार में चोरों ने बुधवार की रात बंद पड़े मकान से सोने चांदी के आभूषण, नगदी समेत एक लाख का माल चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा पनवाड़ी में मुख्य बाजार निवासी मनोज तिवारी पूजा पाठ कराने का काम करते हैं। बुधवार को वह धार्मिक अनुष्ठान करने बाहर गए थे, घर पर उसकी पत्नी मंजू तिवारी व दो बच्चे थे। देरशाम पत्नी व दोनों बच्चे मोहल्ले में अपने रिश्तेदार के घर चले गए। रात के समय चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस आए और कमरे में रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर समेत नगदी पार कर दी। गुरुवार की सुबह घर पहुंचे परिजनों ने ताला टूटा देखा तो घटना की सूचना तत्काल थाना पनवाड़ी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पीड़ित मनोज तिवारी ने बताया कि चोर मकान से 15 हजार की नगदी व सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए हैं। थाना प्रभारी अभिमन्यु यादव का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed