फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Theft of millions in wine shops

शराब की दुकानों में लाखों की चोरी

Tue, 16 Aug 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 16 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Theft of millions in wine shops
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर सागर नेशनल हाइवे पर खन्ना मुख्य बाजार में देशी और अंग्रेजी शराब ठेके की दुकानों में लाखों की चोरी हो गई। शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने 14 हजार की नगदी व 36 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब चोरी कर ली। पीड़ितों ने थाने में तहरीर सौंप कर खुलासे की मांग की है। मुख्य बाजार खन्ना में देशी व अंग्रेजी ठेका शराब की दुकानें हैं। देशी शराब का ठेका
विज्ञापन


बिंदकी फतेहपुर निवासी वेदप्रकाश गुप्ता के नाम से है। सोमवार की रात चोरों ने देशी व अंग्रेजी ठेका शराब दुकानों को अपना निशाना बनाया। शटर का ताला तोड़ने के बाद चोर अंदर लगा जाल तोड़कर घुस गए। चोरों ने देशी शराब की दुकान से नौ हजार की नगदी व 28 पेटी शराब चोरी की और अंग्रेजी शराब की दुकान से पांच हजार रुपये नगद व आठ पेटी अंग्रेजी
विज्ञापन


शराब ले गए। मंगलवार की सुबह जब अंग्रेजी ठेका शराब का सेल्समैन मोनू सिंह दुकान पहुंचा तो ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। जब उसने देखा कि चोरों ने दोनों दुकानों को एक साथ निशाना बनाया गया है। तो उसने देशी शराब के ठेकेदार को सूचना दी। अंग्रेजी ठेका दुकान के सेल्समैन मोनू सिंह व देशी शराब के ठेकेदार वेदप्रकाश गुप्ता ने घटना की सूचना थाने में दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed