{"_id":"57eaaa264f1c1bf70a5760be","slug":"theft-of-millions-from-public-housing-female-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डाक्टर के सरकारी आवास से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला डाक्टर के सरकारी आवास से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 27 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
बिखरा सामान दिखाती पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल की डाक्टर के सरकारी आवास से चोरों ने नगदी सहित करीब सात लाख का माल उड़ा दिया। घटना के समय महिला डाक्टर नाइट ड्यूटी करने गई थी। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करते हुए जांच पड़ताल शुरू की है। जिला महिला अस्पताल में डा. रचना चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। वे अस्पताल के पीछे बने सरकारी
आवास में रहती हैं। सोमवार की रात अस्पताल में नाइट ड्यूटी लगी होने पर डा. रचना आवास का ताला लगाकर अस्पताल चली गई। तभी रात में चोर ताला तोड़कर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद और करीब 20 तोला सोने के जेवर सहित कीमती सामान ले गए। मंगलवार की सुबह डा. रचना ड्यूटी करके आवास पहुंची तो ताला टूटा व सामान बिखरा मिला।
घटना की सूचना तत्काल शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। डा. रचना ने बताया कि उसने सोमवार को ही बैंक से 50 हजार रुपये दूसरे को देने के लिए निकाले थे। जिसे चोर ले गए साथ ही सोने चांदी के आभूषण भी चोरों ने उड़ा दिए। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर घटना की खुलासा किया जाएगा।