{"_id":"58b85afb4f1c1bc852830a92","slug":"theft-of-food-from-school-middemil","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय से मिड्डेमील का खाद्यान्न चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्यालय से मिड्डेमील का खाद्यान्न चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों और मकानों के साथ अब चोर स्कूलों को भी निशाना बना रहे है। बुधवार की रात चोरों ने कस्बा कबरई के प्राथमिक विद्यालय रानी लक्ष्मीबाई नगर का ताला तोड़कर बर्तन व खाद्यान्न चोरी कर लिया। प्रधानाचार्या ने घटना की सूचना पुलिस व विभागीय अधिकारियों को दी है।
रानी लक्ष्मीबाई नगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय का बुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर चोर कक्ष में रखी 80 थाली, आटा, दाल व मिड्डे मील का खाद्यान्न चोरी कर ले गए। गुरुवार की सुबह जब प्रधानाचार्या अमिता शुक्ला, सहायक अध्यापिका रितु व रसोइया रेखा विद्यालय पहुंची तो मामले की जानकारी हुई।
प्रधानाचार्या ने बताया कि विद्यालय में 136 बच्चे है। 80 थाली और मिड्डेमील का खाद्यान्न चोरी हो गए है। घटना की तहरीर थाना कबरई में साैंप दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच पड़ताल शुरू की है। विद्यालय में चोरी होने की सूचना बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है। विद्यालय में चोरी होने से अभिभावकों में आक्रोश है।