फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The two houses of the cargo carried by the millions thief

दो घरों से लाखों का माल ले गए चोर

Tue, 11 Aug 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Tue, 11 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
The two houses of the cargo carried by the millions thief

थाना खन्ना के ग्राम मवई में चोरों ने रविवार की रात

विज्ञापन
दो घरों में चोरी की। एक घर में पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे चोर जेवर और नगदी समेत लाखों रुपये का माल समेट ले गए।

दूसरे घर में चोर छप्पर से चढ़कर घुसे। यहां से चोर हजारों रुपये और जेवर उठा ले गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाना खन्ना में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं।

ग्राम मवई निवासी जनक पाठक रविवार की रात में बिजली न आने के कारण गर्मी से परेशान होकर परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे की दीवार फांदकर मकान के अंदर घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर चोर सूटकेस उठा ले गए।

सूटकेस में सोने-चांदी के जेवर और नकदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति थी। सुबह परिजन सोकर उठे तो देखा कमरे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो सामान भी बिखरा था। जनक पाठक ने घटना की तहरीर थाना खन्ना में दे दी है।

इसके बाद चोरों ने गांव के ही मुन्नी यादव के घर को निशाना बनाया। चोर छप्पर से चढ़कर घर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर चांदी के जेवर, नकदी और कीमती कपड़े उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी हुई तो पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना खन्ना में दी।

पुलिस चोरी की दोनों घटनाओं की जांच कर रही है। एक ही रात गांव के दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed