फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The murder of a innocent student from brick

ईंट से कूंचकर मासूम छात्र की हत्या

Tue, 06 Mar 2018 10:46 PM IST
mahoba
mahoba Updated Tue, 06 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
चरखारी। कोतवाली क्षेत्र के अस्तोन गांव में एक मासूम बच्चे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। देर शाम ग्रामीणों ने बच्चे का शव पहाड़ी पर पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्यारोपी फरार है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

 कोतवाली क्षेत्र के गांव अस्तोन निवासी प्यारेलाल का पुत्र कप्तान (9) कक्षा पांच का छात्र है। मंगलवार को स्कूल से आने के बाद वह घर पर खेलने लगा। कुछ देर बाद वह लापता है। शाम को घर लौटे परिजनों को कप्तान घर से गायब मिला। खोजबीन की तो उसका शव पास की एक पहाड़ी पर पड़ा मिला है। सिर को ईंट से कुचला गया है। मृतक के पिता प्यारेलाल ने बताया कि गांव में उसकी किसी से कोई दुश्मनी है। संजू (18) पुत्र धरम सिंह उसके पुत्र को स्कूल से आने के बाद अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी। इधर सूचना रर पहुंचे क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पिता ने किसी से रंजिश की बात नकारी है। मामले की जांच की जा रही है। हत्यारोपी संजू की तलाश की जा रही है। वह फरार है।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed