{"_id":"57434e1a4f1c1bb5156916e9","slug":"the-huge-furore-in-the-police-station-drunk-dewan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में दीवान ने थाने में किया जमकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में दीवान ने थाने में किया जमकर हंगामा
अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 24 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला (महोबा)। थाना खरेला में तैनात दीवान ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। नशेड़ी दीवान ने थाने में बैठाए गए लोगों से न सिर्फ मारपीट की बल्कि उनके कपड़े भी फाड़ डाले। अपने काम से थाने पहुंचे समाज सेवियोें से भी अभद्रता की । पुलिसकर्मियों ने किसी तरह शराबी दीवान को थाने से बाहर ले जाकर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े गए खरेला निवासी क्रूजर चालक जग्गू पुत्र विनोद को थाने में बैठाया गया था। परथनिया गांव निवासी शिवपाल जमीन विवाद के मामले में थाने में बैठा था।
विज्ञापन
रविवार रात थाने में तैनात दीवान सुरेंद्र शराब के नशे में ड्यूटी पर पहुंचा। उसने गालीगलौज करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। दीवान सुरेंद्र ने क्रूजर चालक जग्गू को पीटने के साथ उसके कपड़े फाड़ दिए। उसने जमीन विवाद के मामले में थाने पहुंचे शिवपाल के साथ भी मारपीट की। घटना के समय थाना प्रभारी राजीव यादव गश्त पर थे।
विज्ञापन
नशेड़ी दीवान को उपद्रव करता देख मौजूद पुलिसवालों ने किसी तरह उसे बाहर ले जाकर शांत कराया। नशेड़ी दीवान की बदसलूकी के शिकार पीड़ितों और समाजसेवियों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी गुरुदयाल कटियार ने बताया थाने में तैनात दीवान सुरेंद्र के खिलाफसाथी पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों से अभद्रता करने की शिकायत मिली है। अनुशासनहीनता के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अफसरों को लिखा गया है।