{"_id":"5a78a0464f1c1b89268b877c","slug":"suspends-sub-inspector-for-misuse-of-rights","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकार का दुरुपयोग करने पर सब इंस्पेक्टर निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिकार का दुरुपयोग करने पर सब इंस्पेक्टर निलंबित
mahoba
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा।
अधिकारों का दुरुपयोग और कार्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने थाना श्रीनगर में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह परिहार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
थाना श्रीनगर क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का खनन के मामले में पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर एक स्कार्पियो कार को कब्जे में लिया था। यह कार्रवाई थाना श्रीनगर के नवागत थानाध्यक्ष वीर प्रताप ने एक सप्ताह पहले पुलिस टीम के साथ हाइवे में चेकिंग के दौरान की थी। इधर थानाध्यक्ष श्रीनगर वीर प्रताप दो दिन पहले सरकारी कार्य से इलाहाबाद गए हुए थे।
तभी पुलिस सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए थानाध्यक्ष को बिना बताए स्कार्पियो गाड़ी को गाड़ी को छोड़ दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए पुलिस सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह परिहार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।