फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Stolen from former District Magistrate's house

लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष के मकान से चोरी

Wed, 08 Mar 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 08 Mar 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Stolen from former District Magistrate's house
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे के मोहल्ला गोविंदनगर में कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित पूर्व लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष के मकान में मंगलवार की रात को चोरी हो गई। कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण समेत 21 हजार रुपये नगद पार कर दिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन



मोहल्ला गोविंद नगर निवासी श्रीपत सिंह यादव का मकान कोतवाली से कुछ कदम की दूरी पर स्थित है। मंगलवार की रात को सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए। तभी चोर मकान की दूसरी मंजिल में रस्सी के सहारे चढ़ गए। ऊपर के कमरे का ताला तोड़कर कमरे में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखे अंगूठी, बैंदी, नथ, बाला हार, चांदी का गुच्छा, 18 जोड़ी पायल, 15 जोड़ी मीना और 21 हजार रुपये नगद समेत करीब 3.60 लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन



बुधवार की सुबह जब परिजन उठे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने चोरी की तहरीर कोतवाली कुलपहाड़ में दे दी है। पुलिस ने घर का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मोहल्ला गोविंदनगर में ये पहली चोरी की वारदात नहीं है। इससे पहले भी कई चोरियां हो चुकी है। पुलिस आजतक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस ने घटना के खुलासे का दावा किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रीनगर । कस्बे के महेश्वरी देवी मंदिर में रात में चोर दान पेटिका चोरी कर ले गए। पुजारी जियालाल ने बताया कि रोज मंदिर में भक्त पूजा करने आते है। मंगलवार की रात को वह रात की आरती करने के बाद घर चले गए। बुधवार की सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो दान पेटिका गायब देख उनके होश उड़ गए। पुजारी ने चोरी की तहरीर थाने में दी है। थानाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed