फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ration quota election ruckus, riot

राशन कोटा चुनाव में हंगामा, मारपीट

Thu, 18 Jan 2018 12:07 AM IST
mahoba
mahoba Updated Thu, 18 Jan 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। विकास खंड कबरई के ग्राम लिलवाही में कोटेदार के चुनाव को लेकर प्रधान के समर्थकाें ने हंगामा कर मारपीट कर दी। विरोध में कोटेदार समर्थकों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंप दबंगों पर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम लिलवाही में 6 सितंबर 2017 को कोटेदार का खुली बैठक में चुनाव हुआ था। जिसमें चंद्रभान चुनाव जीत गया था। लेकिन वर्तमान प्रधान द्वारा कार्यवाही रजिस्टर में हस्ताक्षर न करने के कारण प्रार्थी को कोटा आवंटित नहीं हो सका
विज्ञापन


। बुधवार को ग्राम विकास अधिकारी पुष्पेंद्र श्रीवास्तव व ग्राम प्रधान द्वारा कराई गई खुली बैठक में कोटेदार का दोबारा चुनाव कराया जा रहा था। जिस पर कोटेदार के उम्मीदवार चंद्रभान ने एसडीएम को ज्ञापन में बताया कि प्रधान के  समर्थकों ने लंबी लाइन देखकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे चुनाव में अफरा तफरी मच गई और ग्रामीण दहशत के चलते भाग गए। दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। कोटेदार के प्रत्याशी चंद्रभान ने बताया कि प्रधान पक्ष के लोग लाइन से ग्रामीणों को खींचने लगे और मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed