फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Private gunner shot himself

निजी गनर ने खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 18 Jun 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला/ महोबा
अमर उजाला/ महोबा Updated Sun, 18 Jun 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Private gunner shot himself
मृतक के परिजनों से जानकारी लेते एसपी - फोटो : अमर उजाला

कबरई (महोबा)। निजी गनर ने रविवार की सुबह राइफल से खुद को गोली से उड़ा लिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक व सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राइफल सीज कर जांच शुरू कर दी है। मृत युवक पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू के भाई का निजी गनर था।   कस्बा कबरई के मोहल्ला अंबेडकरनगर में किराये पर पर रहने वाला पप्पू साहू (40) पुत्र रामसेवक जनपद हमीरपुर के थाना मौदहा के ग्राम रीवन करहिया गांव निवासी था। दो माह पहले पप्पू साहू कबरई चौराहा निवासी पूर्व मंत्री के भाई संजय साहू के यहां निजी गनर के तौर था। रविवार की सुबह पप्पू साहू ने ड्यूटी के दौरान मकान के दरवाजे पर राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घर में मौजूद लोग व पड़ोसी दौड़ पड़े। गोली लगने से पप्पू की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी, सीओ जितेंद्र दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी ने परिजनों से घटना के विषय में जानकारी ली लेकिन वह कुछ नहीं बता सके। संजय साहू ने बताया कि उन्होंने दो माह पहले पप्पू साहू को निजी गनर के तौर पर रखा था। पप्पू सुबह आठ बजे ड्यूटी पर आया। तब वह लॉन में बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। तभी गोली की आवाज सुनाई दी। बाहर जाकर देखा तो गनर ने खुद को गोली मार ली थी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने राइफल सीज करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अभी तक मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है लेकिन परिजनाें ने किसी भी तरह का किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन



पत्नी की हत्या आरोप, छह माह पहले जेल से छूटा था
वर्ष 2015 में पप्पू साहू पर पत्नी शोभा की हत्या का आरोप लगा था। हत्या के इस मामले में पप्पू जेल में था। छह माह पहले जमानत पर जेल से छूटकर आया था। इसके बाद संजय साहू के यहां गनर के तौर में नौकरी करने लगा था। पत्नी की हत्या का आरोपी होने और बच्चाें की परवरिश की चिंता में पप्पू तनाव में रहता था। उसके के दो पुत्र अशोक (17) व अंकित (9) और एक पुत्री अंकिता (14) है। घटना के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed