फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Private company escapes Rs 1 crore from customers

ग्राहकों का एक करोड़ रुपये लेकर प्राइवेट कंपनी फरार

Mon, 05 Feb 2018 11:35 PM IST
mahoba
mahoba Updated Mon, 05 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर में चल रही एक प्राइवेट कंपनी बीमा और फंड के नाम से ग्राहकों के जमा किए गए एक करोड़ रुपये लेकर भाग गई। कंपनी के आफिस में ताले लटके देखकर जमाकर्ताओं के होश उड़ गए। एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर कंपनी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


ग्राम शाह पहाड़ी निवासी रामकुमार राजपूत पुत्र खुमान सिंह राजपूत, मन्नू लाल पुत्र गोकुल रावतपुरा, झिरसहिबा निवासी राजाराम पुत्र कंदी अहिरवार, मलक पुरा निवासी मूलचंद्र पाल पुत्र धर्म पाल, राधाचरण पुत्र राम पाल व ग्राम पसवारा निवासी काशी प्रसाद पुत्र रामदयाल सहित एक दर्जन ग्रामीणों ने सोमवार को कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि चार साल से वह फंड और बीमे में पैैसे जमा कर रहे थे।
विज्ञापन


कंपनी में डेढ़ सैकड़ा से अधिक उपभोक्ताओं का एक करोड़ रुपये से ज्यादा जमा होने के बाद कंपनी के कर्मचारी पैसा लेकर चले गए। तीन दिन से बैंक न खुलने से उपभोक्ताओं को शक हुआ। नाराज उपभोक्ताओं ने जब एजेंटों से संपर्क किया तो उनका मोबाइल स्विच आफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों ने बताया कि इस कंपनी में जनपद छतरपुर के लवकुश नगर निवासी छोटे लाल पाल, विनोद कुमार पाल, मनोज कुमार महोबा, हरप्रसाद महोबा, शिवरतन लवकुश नगर, आरती आदि लोग कार्य करते थे जिनका कोई अता पता नहीं है।  कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत का कहना है कि तहरीर मिल गई है। कंपनी का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed