{"_id":"5cd47c02bdec2207244876b5","slug":"premee-ne-mahila-ko-golee-se-udaaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने महिला को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमी ने महिला को गोली से उड़ाया
Fri, 10 May 2019 12:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
mahoba
mahoba
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 10 May 2019 12:44 AM IST
सार
राजापुर थानाक्षेत्र के नांदिनकुर्मियान का मामला
विज्ञापन
राजापुर के नांदिन गांव में महिला की हत्या के बाद गमगीन बैठे परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजापुर (चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के नांदिनकुर्मियान गांव के तालाब के पास महिला को फोन कर बुलाने के बाद प्रेमी ने महिला के सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। लहूलुहान महिला चिल्लाती हुई खेत की ओर भागकर पति के पास पहुंची तो उसे अस्पताल लाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गईं। मौके पर पुलिस अधीक्षक समेत थाना पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़ लिया है। पूछतांछ कर तमंचा बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
जिले के राजापुर थाना क्षेत्र रीठी रगौली गांव निवासी चंद्रलाल निषाद पुत्र सुबेदार कई साल से नांदिनकुर्मियान गांव के गजेंद्र सिंह के खोहरा रुपौली मोड़ के पास ट्यूबवेल में नौकरी करता है। वहीं पास ही गजेंद्र की कुछ जमीन बटाई में लेकर परिवार के साथ रहता था। कई माह से पति को शक था कि उसकी पत्नी कमला उर्फ कावला के अवैध संबंध रगौली गांव के रामबाबू केवट पुत्र सुखनंदन के साथ हैैं। जिससे पत्नी को अपने चारों बच्चों के साथ लेकर नांदिनकुर्मियान में ही रहने लगा। इससे पत्नी का प्रेमी से मिलना लगभग एक माह से नहीं हो पा रहा था। इसी खुन्नस में बुधवार की रात प्रेमी नांदिन गांव पहुंचा और फोन कर कमला से बात की। कमला को उसने गांव के ही पोखरी तालाब के पास बुलाया। कमला बिना पति को बताए चुपचाप देर रात लगभग एक बजे तालाब के पास पहुंच गई। महिला के आते ही प्रेमी ने उसे बुरा भला कहकर एक माह से न मिलने की बात कही। महिला ने भी कुछ कहा तो प्रेमी ने तमंचा निकालकर उसके सीने पर रख दिया। महिला ने भागने का प्रयास किया तो आरोपी ने गोली चला दी। गोली लगते ही आरोपी तमंचा समेत भाग निकला।
लहूलुहान महिला चिल्लाती हुई किसी तरह ट्यूबवेल तक पहुंची उधर गोली की आवाज सुनकर पति चंद्रलाल भी जागकर ट्यूबवेल की ओर आया था। पत्नी की हालत देख वह चिल्लाया आसपास के लोगों की मदद से पत्नी को लेकर राजापुर अस्पताल आ रहा था। इसी बीच महिला ने पति को घटना की जानकारी दी और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी मनोज कुमार झा थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी रामबाबू केवट के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी को पकड़ लिया गया है लेकिन अभी तमंचा बरामद न हो पाने के कारण जेल नहीं भेजा गया है। यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का ही है। हत्यारोपी से महिला के कई साल से संबंध थे। महिला के पति ने इसे कई बार मना किया लेकिन वह नहीं मानी तो उसे लेकर वह गांव से दूर रहने लगा था जिससे प्रेमी महिला से मिल नहीं पा रहा था। इसी खिसियाहट में उसने महिला की हत्या कर दी है।