फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police arrested three thousand rupees reward criminals

पुलिस ने तीन हजार के इनामी अपराधी को पकड़ा

Thu, 12 Jan 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Thu, 12 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three thousand rupees reward criminals
पुलिस टीम के साथ पकड़ा गया इनामी अपराधी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली चरखारी को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 11 वर्षों से फरार चल रहे तीन हजार के इनामी बदमाश को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ दबोचा है।
कोतवाली प्रभारी चरखारी बलजीत सिंह के नेतृत्व में टीम रामनगर बैरियर के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी रात करीब 10 बजे इनामी अपराधी देवीसिंह यादव पुत्र बाबूलाल कुरोराडांग कोतवाली चरखारी को एक तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ और कोतवाली के अभिलेखों से पता चला कि मध्यप्रदेश के जनपद टीकमगढ़ के थाना बम्हौरी कला में पुलिस अपहरण के एक मामले में देवीसिंह की 11 वर्षों से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक द्वारा देवीसिंह पर तीन हजार का ईनाम घोषित किया गया था। वर्ष 2006 में देवीसिंह ने अपने साथियों के साथ स्कूल के बाहर से 11 वर्ष के छात्र सत्येंद्र को फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा है जिसे एमपी पुलिस तलाश कर रही थी। इनामी अपराधी के गिरफ्तारी की सूचना मध्यप्रदेश के थाना बम्हौरी कला को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed