{"_id":"5a7201f14f1c1b8e268b772b","slug":"one-killed-six-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, छह घायल
mahoba
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा।
सड़क दुर्घटनाओं में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर पर गंभीर चोट आने से युवक की जान चली गई।
थाना श्रीनगर के ग्राम भंडरा निवासी कमलेश (32) पुत्र लाडले बुधवार को बाइक से गांव जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई और खड्ड में जा गिरी। बाइक सवार के हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। आनन फानन में ग्रामीणों ने डायल 100 की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर शहर महोबा लवकुश नगर रोड पर ज्योराहा तिराहे के निकट एक टेंपो पलट जाने से आधा दर्जन यात्री बुरी तरह घायल हो गए। चीख पुकार सुन दौड़े लोगों ने घायल लवकुश नगर निवासी हरीराम (55), भुवानी (45), मुन्ना (32), आशु (6) पुत्र हरदयाल, कुसुमरानी (42), गेंदारानी (56) को अस्पताल में भर्ती कराया।