{"_id":"57c1cdb34f1c1b4a38d4fdb5","slug":"official-advocateend-bold-swindle-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अधिवक्ता बन कर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी अधिवक्ता बन कर लाखों की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 27 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
आरोपी को पीटती महिलाएं ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक होटल में डेढ़ वर्ष से रह रहे एक युवक ने अपने आप को सरकारी अधिवक्ता बताकर लोगाें से शहरी व इन्दिरा आवास दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। शनिवार को महोबा छोड़कर भाग रहे इस युवक की भनक लगते ही महिलाएं स्टेशन पहुंच गई और आरोपी को दबोच लिया। महिलाएं स्टेशन से शहर कोतवाली तक युवक को चप्पलों से पीटते हुए लाई
और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के ग्राम पवई निवासी छत्रपाल सिंह राजपूत शहर के एक होटल में डेढ़ वर्ष से किराए से रह रहा था। इस दौरान छत्रपाल लोगों से संपर्क बनाए रहा और अपने आप को सरकारी अधिवक्ता बताता रहा। शहरी आवास और इन्दिरा आवास दिलाने के नाम पर दो
दर्जन से अधिक लोगों से लाखों रुपये ऐंठ लिए। आवास के लालच में आकर किसी ने 25 तो किसी ने 50 हजार की नगदी दे दी। रकम देने के बाद भी आवास का लाभ न मिलने पर लोग उसके पास पहुंचने लगे थे। शनिवार को छत्रपाल कमरे से सामान लेकर महोबा से जाने लगा। सरकारी अधिवक्ता बताने वाले युवक के भागने की भनक लगते ही आधा दर्जन पीड़ित महिलाएं
विज्ञापन
महोबा स्टेशन पहुंच गई। आरोपी झांसी की ओर जाने वाली चम्बल एक्सप्रेस में सवार होता इससे पहले ही महिलाओं ने छत्रपाल को दबोच लिया और चप्पलों से पीटते हुए कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को सौपी तहरीर में सौरभ सेठ से 65 हजार, ग्राम रुरीकला के सुरेंद्र से 50 हजार, मोहल्ला रामनगर निवासी देवकी व शिववती से 12-12 हजार, विनोद तिवारी से 10
हजार सहित दो दर्जन लोगों ने लाखों रुपये की नकदी शहरी व इंदिरा आवास के नाम पर ऐंठने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच कराई जा रहा है।