{"_id":"5807aa264f1c1bf36e703670","slug":"mother-to-get-off-the-ground-to-serve-the-brothers-strove","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पाने को मां की सेवा के लिए भाइयों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन पाने को मां की सेवा के लिए भाइयों में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 19 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना अजनर के ग्राम मगरिया में जमीन पाने की चाहत में मां की सेवा करने को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों भाइयों की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों पक्षों की ओर से थाना अजनर में तहरीर सौंप दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। एक अन्य घटना में
महिला से मारपीट किए जाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया।ग्राम मगरिया निवासी गनेशा व रामप्रसाद दोनों सगे भाई हैं। गनेशा व रामप्रसाद की मां तिजिया के नाम दो बीधा जमीन है। मां तिजिया का कहना है कि जो पुत्र उसकी सेवा करेगा वह अपनी भूमि उसी के नाम करेगी। मां की सेवा करने को लेकर
गनेशा व रामप्रसाद के बीच विवाद हो गया। एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला किए जाने पर गनेशा की पत्नी पार्वती व रामप्रसाद की पत्नी लाडकुंवर बीच बचाव करने लगी जिससे पार्वती व लाडकुंवर गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों भाइयों ने थाना अजनर पहुंच एक दूसरे के खिलाफ घटना की तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
दूसरी घटना थानाक्षेत्र के ग्राम रामूपुरा की हैै। यहां की निवासी पार्वती पत्नी रमेश पटेल भैंस चराने के लिए खेतों की ओर गई थी रास्तें में गांव के ही रामपाल ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।