{"_id":"58a4907b4f1c1bd457d83c2b","slug":"mahoba-got-on-track-in-the-young-man-s-body-suspecting-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महोबा में ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
चटकी पटरी की मरम्मत करते रेलवेकर्मी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी-मानिकपुर रेल लाइन पर आउटर के पास बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का अज्ञात शव पड़ा पाया गया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके शरीर पर चोटों के निशान पाए गए जिससे युवक की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
बुधवार की सुबह महोबा रेलवे स्टेशन से पहले आउटर पर ट्रैक में युवक का शव पड़ा देख लोगाें की भीड़ जमा हो गई। लोगाें ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। तलाशी लेने पर युवक के कपड़ों की जेब से टिकट बरामद हुआ।
टिकट हरपालपुर से महोबा तक का था। युवक के शरीर पर चोटों के निशान होने के चलते युवक की पहले मारपीट करने और बाद में ट्रेन से फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।