फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Juvenile hanged

किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 27 Feb 2018 11:21 PM IST
mahoba
mahoba Updated Tue, 27 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
 पनवाड़ी महोबा।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के ग्राम बैंदो में एक किशोर ने मकान के कमरे में पंखा के छल्ले से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। ग्राम बैंदो निवासी राजेंद्र (11) पुत्र हरचरन कुशवाहा मंगलवार को घर पर था जबकि परिजन अपने अपने काम में व्यस्त थे। तभी राजेंद्र मकान के कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी लगा ली। कमरे के अंदर किशोर ने पंखे के छल्ले से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक राजेंद्र का आहट न मिलने पर परिजनों को आशंका हुई।

आवाज लगाने पर कोई जवाब नही आया। तब परिजनों ने दरवाजे तोड़कर देखा तो किशोर का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जिससे परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल थाना पनवाड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी विपिन त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। परिजन कुछ भी नही बता पा रहे है। किशोर ने फांसी क्यो लगाई इसके कारणों की जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक कक्षा तीन का छात्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed