फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Highway jam on young man's death

युवक की मौत पर हाईवे किया जाम

Sun, 19 Nov 2017 11:33 PM IST
mahoba
mahoba Updated Sun, 19 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Highway jam on young man's death
जाम लगाए परिजनों को समझाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पनवाड़ी महोबा। कौनिया घाट में बालू खनन के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के आरोपी परिजनों को सूचना दिए बगैर ही शव घर के दरवाजे फेंक आए। इससे नाराज परिजनाें और ग्रामीणों ने झांसी मिर्जापुर हाइवे में ग्राम महुआ के समीप जाम लगा दिया
विज्ञापन


थाना पनवाड़ी के ग्राम महुआ निवासी मुकेश (25) पुत्र सुख सिंह राजपूत बालू घाट में काम करने गया था। शनिवार की रात घाट में ट्रैक्टर बैक करते समय युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोग युवक को अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी शव को मृतक के घर के समीप फेंककर फरार हो गए। रविवार की सुबह चार बजे जब परिजनों को घटना की पूरी जानकारी हुई तो उनका आक्रोश भड़क गया और उन्होेेंने हाइवे रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी कुल पहाड़ राजेश यादव, सीओ चौधरी रमेश सिंह, थानाध्यक्ष पनवाड़ी विपिन त्रिवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचें। अधिकारियों ने जाम लगाए लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।


पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के दादा देवीदयाल ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दे दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed