फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer's sleepless weapon killed in farmland

खेत में सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या

Mon, 26 Feb 2018 11:12 PM IST
mahoba
mahoba Updated Mon, 26 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 महोबा। शहर के मोहल्ला पुरवा बजरिया में खेत में रखवाली कर रहे एक किसान की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। सुबह खेत गए किसानों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। इधर सूचना पर पुलिस अधीक्षक और सीओ सदर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कोतवाली प्रभारी महोबा को घटना का खुलासा निर्देश दिए। मृतक के भतीजे प्रमोद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करा दी है।


शहर के मोहल्ला पुरवा बजरिया निवासी मथुरा प्रसाद (46) फसल की रखवाली के लिए खेत में सो रहा था । तभी रात में अज्ञात बदमाशों ने सोते समय किसान के सिर पर धारदार हथियार से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। मृतक किसान के पास आठ बीघा जमीन थी। रात का समय होने के कारण आसपास के किसानों को इसकी भनक नहीं लगी। सुबह किसान को मृत देखकर परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक एन कोलांची और सीओ सदर जितेंद्र दुबे ने घटना स्थल का निरीक्षण कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed