फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fair orgy of police, stampede

मेले में पुलिस का तांडव, मची भगदड़

Wed, 07 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 07 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fair orgy of police, stampede
कोतवाली का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कमालपुरा के मेले में बाइक सवार से मारपीट की घटना के बाद पुलिस के लाठियां भांजने से भगदड़ मच गई। जिससे कुछ लोग गिरकर चुटहिल हो गए। घटना से गुस्साए पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। एसपी गौरव सिंह
विज्ञापन


ने लाठी चलाने वाले मेले में तैनात तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।हर साल की तरह इस साल भी कमालपुरा मेले का आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी। मेले से लौट रही एक बच्ची पर कुलपहाड़ से मेला देखने जा रहे उमाकांत ने बाइक चढ़ा दी।
विज्ञापन


जिससे बच्ची घायल हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बाइक सवार उमाकांत और उसके साथी की पिटाई कर दी। ग्रामीणों की मारपीट से आहत उमाकांत ने घटना की सूचना मोबाइल पर कुलपहाड़ पुलिस को दे दी। जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। जिससे मेले में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगदड़ में गिरने से कमालपुरा निवासी बबलू राजपूत, राजकुमार, विद्यादेवी, रीना और हरीसिंह घायल हो गए।पुलिस के इस तांडव से नाराज पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत ने कोतवाली कुलपहाड़ में पहुंचकर कोतवाली का घेराव व धरना-प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व सांसद और

सब-इंस्पेक्टर की नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी नंदलाल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद मामला शांत हुआ। एसपी गौरव ंसिंह ने कांस्टेबिल शमीम अहमद, करण सिंह, साहब सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उधर, बाइक सवार उमाकांत व उसके साथी का कहना है कि यदि पुलिस न पहुंचती तो ग्रामीण मरणासन्न कर देते।


भगदड़ के दौरान सोने की चेन और नगदी लूटी
कुसुमरानी पत्नी रामकिशोर निवासी कमालपुरा ने भगदड़ के दौरान कुछ लोगों के द्वारा सोने की चेन और 2200 रुपये लूटे जाने की कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता को जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed