फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two sub-inspectors, including an outpost in-charge, suspended in connection with the beating of an uncle and his nephew

Ghaziabad News: चाचा-भतीजे की पिटाई के मामले में चौकी प्रभारी समेत दो दरोगा निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two sub-inspectors, including an outpost in-charge, suspended in connection with the beating of an uncle and his nephew
खोड़ा। लापता लड़की की बरामदगी के बाद लोधी चौकी पर बुलाए गए उसके भाई और चाचा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चौकी के अंदर कहासुनी के दौरान दरोगाओं ने चाचा-भतीजे को जमीन पर गिराकर पीटा। मामले की शिकायत मिलने पर डीसीपी ने जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद चौकी प्रभारी समेत दो दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया है। थाना क्षेत्र की एक लड़की कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने कॉलोनी के एक युवक पर उसे बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। बीते सप्ताह पुलिस ने लड़की को खोज लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद मामले में बातचीत के लिए परिजनों को लोधी चौकी पर बुलाया गया। देर रात चौकी में लड़की के भाई और चाचा की वहां तैनात दरोगा शीलचंद और देश दीपक वर्मा से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों दरोगाओं ने कथित तौर पर चाचा-भतीजे के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा गया। घटना की जानकारी मिलने पर कुछ हिंदू संगठन के लोग भी चौकी पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों के व्यवहार के विरोध में हंगामा किया। दरोगा शीलचंद चौकी प्रभारी हैं। डीसीपी ऋजुल ने बताया कि मारपीट की शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed