फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of a young man being murdered by being run over by a canter truck following a feast

Ghaziabad News: दावत के बाद कैंटर से कुचलकर युवक की हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Allegation of a young man being murdered by being run over by a canter truck following a feast
आरोपी चालक सोमवीर। स्रोत पुलिस - फोटो : Self
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले दयाशंकर की कैंटर से कुचलकर मौत हो गई। मृतक के पिता ने गांव के ही रिश्तेदार और कैंटर चालक सोमवीर पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पहले दावत खिलाई और फिर बाइक सवार बेटे को कैंटर से कुचलकर मार दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

संभल के गांव सुंदरपुर रजपुरा निवासी राकेश कुमार ने विजयनगर थाने में 17 अक्तूबर को तहरीर दी। बताया कि उनका बेटा दयाशंकर साथी भुवनेश और प्रमोद के साथ सिद्धार्थ विहार में किराये पर रहता था और ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करता था। 6 अक्तूबर को रौरादीप कैला देवी, संभल निवासी सोमवीर ने दयाशंकर और उसके साथियों को डीपीएस चौराहे के पास दावत पर बुलाया। सभी ने सोमवीर के कैंटर में बैठकर दावत की।
विज्ञापन

दावत के बाद दयाशंकर और उसके साथी अपने वाहनों से घर लौटने लगे, सोमवीर भी कैंटर से पीछे-पीछे आ रहा था। आरोप है कि सोमवीर ने पीछे से दयाशंकर की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दयाशंकर गिर गया और सोमवीर बिना रुके कैंटर उसके ऊपर चढ़ाकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में मौत, पुलिस ने की कार्रवाई
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। भुवनेश और प्रमोद ने लोगों की मदद से दयाशंकर को फ्लोरेस अस्पताल में भर्ती कराया और 112 पर सूचना दी। इलाज के दौरान करीब 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

रंजिश में हत्या का आरोप
पिता राकेश के अनुसार सोमवीर की ससुराल उनके गांव में है। दो माह पहले एक शादी समारोह में सोमवीर और दयाशंकर के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद सोमवीर ने ग्रामीणों के सामने हत्या की धमकी दी थी।




---

पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल के सीसीटीवी में भी आरोपी की लापरवाही सामने आ रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
-उपासना पांडेय, एसीपी नगर कोतवाली

आरोपी चालक सोमवीर। स्रोत पुलिस

आरोपी चालक सोमवीर। स्रोत पुलिस- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed