फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Do not overlook small crimes - SP

छोटे अपराधों की न करें अनदेखी- एसपी

Wed, 06 Dec 2017 11:53 PM IST
mahoba
mahoba Updated Wed, 06 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Do not overlook small crimes - SP
छात्राओं को जानकारी देते एसआई व कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
चरखारी/कुलपहाड़।
विज्ञापन

नारी सुरक्षा एवं जागरूकता सप्ताह के तहत इंटर कालेजों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें छात्राओं को नारी सुरक्षा व हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कुलपहाड़, चरखारी, कबरई व श्रीनगर में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम कराए गए।

राजकीय बालिका इंटर कालेज चरखारी में पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने महिलाओं व छात्राओं को 1090 वूमेन पावर हेल्प लाइन व 100 डायल के बारे में जागरूक किया। छात्राओं को निडर होकर कोचिंग व स्कूल जाने को कहा। उत्पीड़न होने पर 1090 पर वह अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी चरखारी वीपी सोलंकी, प्रभारी नंदराम  प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुलपहाड़ में जनतंत्र इंटर कालेज में आयोजित नारी सुरक्षा कार्यक्रम में एसआई आनंद कुमार ने कहा कि छेड़खानी व अश्लीलता के मामले में तत्काल सूचना दे, कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाचार्य जेपी अनुरागी ने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को सहन न करें। उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाए। इस मौके पर महिला कांस्टेबिल पुष्पा साहू, शिक्षक भानु प्रताप पालीवाल, प्रकाश यादव, देवीदीन अनुरागी सहित तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबरई प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के बद्री सिंह कन्या इंटर कालेज में  थानाध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वुमन हेल्प लाइन और डायल 100 चलायी है। इस मौके पर एसआई भूपेंद्र प्रताप, महिला आरक्षी स्वेतलाना, डिंपल यादव आदि ने भी जानकारी दी।

इंसेट
सीओ कुलपहाड़ को अटैक पड़ा, कानपुर रेफर
महोबा (ब्यूरो)। पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय कुलपहाड़ में बुधवार को सीओ चौधरी रमेश चंद्र को अटैक पड़ गया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है।

कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र में तैनात सीओ चौधरी रमेश चंद्र बुधवार को कार्यालय में बैठे थे। उन्हें जनतंत्र इंटर कालेज में आयोजित नारी सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम में जाना था। तभी उन्हें अटैक पड़ा और वह गिर गए। आनन फानन में पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed