फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police close in on Qayyum's killers

Fatehpur News: कय्यूम के हत्यारोपियों की करीब पहुंची पुलिस

Fri, 23 Oct 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police close in on Qayyum's killers
हुसैनगंज। कस्बे में कय्यूम हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस खुलासे के करीब पहुंचने का दावा कर रही है। बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस ने पीड़ित परिवार के कुछ सदस्यों को घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी लेने के लिए थाने बुलाया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

हुसैनगंज कस्बा निवासी कय्यूम (33) मजदूरी करता था। वह 12 अक्तूबर को मजदूरी करने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 16 अक्तूबर को कस्बे के प्राथमिक विद्यालय प्रथम के बगल स्थित खंडहर से उसका शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बाएं हाथ की कलाई पर अल्लाह इस्लामू गुदा होने की तस्वीर वायरल होने के बाद उसकी पहचान हो सकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि पुलिस हत्याकांड के खुलासे के करीब है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed