{"_id":"6ada5d93bc19551bb2004df5","slug":"accused-of-making-people-work-under-the-influence-of-alcohol-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-164976-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शराब पिलाकर काम कराने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शराब पिलाकर काम कराने का लगाया आरोप
विज्ञापन
फतेहपुर। दुर्गा पंडाल में लगी बिजली की लाइट खोलते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शराब पिलाकर काम कराने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के ईंटगांव निवासी फैसल सलमानी बिजली मिस्त्री थे। मंगलवार रात दुर्गा पंडाल की लाइट और तार खोलते समय करंट लगने से उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम हाउस में पिता यासीन सलमानी ने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति के बुलाने पर फैसल पंडाल में बिजली का काम करने गए थे।
आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने पहले उन्हें शराब पिलाई और फिर काम पर लगा दिया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।