{"_id":"594167b44f1c1b7b788b47e3","slug":"criminals-have-stolen-64-000-rupees-inside-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के अंदर बदमाशों ने चोरी किए 64 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के अंदर बदमाशों ने चोरी किए 64 हजार रुपये
महोबा
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी इलाहाबाद ग्रामीण बैंक में एक किसान के बदमाशों ने दिन दहाड़े बैंक से 64 हजार रुपये चोरी कर लिए। बाद में खाताधारक ने पैसा जमा करने के लिए बैग खोला तो रुपये गायब थे। थाना अजनर के रामूपुरा गांव निवासी हरीशंकर पटेल इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से दो लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था।
बुधवार को वह अपने साथी अनिल के साथ किसान क्रेडिट कार्ड पर दो लाख रुपये जमा करने पहुंचा। बैग की दो अलग-अलग चेनों मेें रुपये की गड्डी रखी थी। एक हिस्से में 64 हजार रुपये व दूसरे हिस्से में शेष रुपये रखे थे। बैंक में भीड़ होने के कारण वह थोड़ी देर एक तरफ खड़ा हो गया। तभी बदमाशों ने चैन खोलकर 64 हजार रुपये चोरी कर लिए।
खाताधारक किसान ने जब जमा करने के लिए पैसे निकाले तो उसके बैग से 64 हजार रुपये गायब थे। बैंक प्रबंधक अनुराग चतुर्वेदी व एसआई युवराज सिंह ने सीसी टीवी फुटेज देखे। लेकिन कैमरे में तकनीकी खराबी होने के कारण कोई सीन देखने को नहीं मिला। पुलिस बदमाशों की तलाश मेें सरगर्मी से जुट गई है।