फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Contractor's father shot dead in disputed transactions

लेनदेन के विवाद में ठेकेदार के पिता की गोली मारकर हत्या

Sat, 03 Dec 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 03 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Contractor's father shot dead in disputed transactions
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कोतवाली चरखारी के ग्राम बगरौन में पैसे के लेनदेन में तीन लोगों ने ठेकेदार के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। मृतक के बेटे ने घटना की तहरीर तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली चरखारी में दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।ग्राम बगरौन निवासी अमरसिंह और महोबा
विज्ञापन


निवासी सलीम अहमद मजदूरों को हरियाणा मजदूरी के  लिए ले जाने की ठेकेदारी करते हैं। अमर सिंह ने चार माह पहले सलीम से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। कई बार मांगने के बाद भी पैसा न देने पर कुछ दिन पहले दोनों में विवाद होे गया था। जिससे दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम सलीम अपने साथी कल्लू और स्वामी कुशवाहा के साथ तमंचा लेकर अमर सिंह के घर पहुंच गया और घर में बैठे उसके पिता मनप्यारे (55) से अमर सिंह के बारे में पूछने लगा। अमर सिंह के घर पर न होने पर गाली गलौज शुरू कर दी। उसके पिता मनप्यारे ने गाली देने से मना किया तो
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मनप्यारे से ही अभद्रता करने लगा जिससे दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सलीम ने मनप्यारे पर अवैध तमंचे से गोली मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना का पर्दाफाश किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed