{"_id":"59ff4fdc4f1c1b6d548bb08a","slug":"bike-collides-with-death-standing-on-the-road-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े वृद्ध से बाइक टकराई, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे खड़े वृद्ध से बाइक टकराई, मौत
mahoba
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर महोबा। अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में बाइक की टक्कर से सड़क किनारे खड़े वृद्ध की मौत हो गई वही दूसरी घटना में ट्रक पेड़ से टकराने पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
थाना श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम कैमाहा निवासी सरजू प्रसाद पाल (60) पुत्र कनकू पाल शनिवार की शाम मध्य प्रदेश के ग्राम खिरी में साले के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। लौटते समय वह सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था।
तभी तेज रफ्तार बाइक वृद्ध से टकरा गई। हादसे में वह उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को छतरपुर ले गए जहां उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
दूसरी घटना कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में कैमाहा नहर के पास घटी। भोगनीपुर से जबलपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर कैमाहा नहर के पास पेड़ से टकरा गया।
ट्रक की टक्कर से पेड़ टूटकर गिर गया और ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक भोगनीपुर कानपुर देहात निवासी फरीद (30) घायल हो गया। जिसे इलाज को छतरपुर में भर्ती कराया गया है।