{"_id":"5af491864f1c1b3a0b8b9438","slug":"auto-rider-women-the-jewels-and-rupees-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो सवार महिलाओं के जेवर व रुपये चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो सवार महिलाओं के जेवर व रुपये चोरी
mahoba
Updated Fri, 11 May 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शादी समारोह में शामिल होने झांसी से आईं महिलाओं के जेवर व रुपये कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही चोरी हो गए। महिलाओं ने आटो सवार एक अन्य महिला पर शक जताया है। आटो सवार से पूछताछ के बाद भी चोरी गए जेवर व रुपयों का पता नहीं चल सका।
जनपद झांसी के सीपरी बाजार निवासी कमलेश पांडेय पत्नी महेश पांडेय अपनी बहन सुशीला के साथ चंबल एक्सप्रेस से गुरुवार की दोपहर महोबा आईं थी। महोबा से अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह स्टेशन से आटो में सवार होकर रोडवेज बस स्टैंड जा रही थीं। रास्ते में उनका पर्स चोरी हो गया। बस स्टैंड पर उतरते समय उन्हें पर्स गायब मिला। बहनों ने बताया कि पर्स में हजारों की नगदी, सोने की दो अंगूठी, कान के टॉप्स समेत अन्य कीमती जेवर रखे थे। महिलाओं ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी है और आटो में सवार अन्य महिला पर आशंका जताई। कोतवाली पुलिस ने महिला सिपाहियों और पीड़ित महिलाओं के साथ आटो चालकों की तलाश करते हुए पहचान कराई लेकिन आटो का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।