{"_id":"58839fd54f1c1b1a6eefe216","slug":"alcohol-in-order-to-sabotage-file-a-lawsuit-against-four","type":"story","status":"publish","title_hn":" शराब ठेका में तोड़फोड़ पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेका में तोड़फोड़ पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना खन्ना क्षेत्र में ग्राम चिचारा के ठेका देशी शराब की दुकान में शुक्रवार की देर शाम महिलाओं द्वारा तोड़फोड़ करने और आग लगाने के मामले में पुलिस ने तिरंगा गौरक्षा दल की सदस्य सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
शराब की बिक्री बंद कराने और ठेका के बाहर अराजकतत्वों के घूमने पर रोक लगाने की मांग को लेकर तिरंगा गौरक्षा दल की सदस्य शालिनी के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने शुक्रवार की देर शाम चिचारा बस स्टैंड स्थित देशी शराब ठेका दुकान पर जमकर हंगामा काटते हुए तोड़फोड़ की थी। साथ ही शराब की पेटियों में आग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए दोनों पक्षों को थाना खन्ना ले गई थी।
शराब ठेका के सेल्समैन शिवरतन यादव निवासी खन्ना की तहरीर पर तिरंगा गौरक्षा दल की सदस्य शालिनी, जमुना देवी, सुखदेवी सहित आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सेल्समैन का आरोप है कि महिलाएं दुकान में रखी गोलक भी ले गई। जिसमें हजारों रुपये की नगदी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सतीषचंद्र शुक्ला का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।