{"_id":"5cc3502b867a5547965ff560","slug":"91556303915-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर किड़ारी फाटक के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक युवक की मौत हो गई जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक अपने साढ़ू के पुत्र का इलाज कराने बाइक से अस्पताल जा रहा था।
जनपद हमीरपुर के ग्राम धरमपुरा निवासी कल्याण के पुत्र लकी (10) की तबियत खराब थी। उसे इलाज कराने के लिए नौगांव जाना था। अकेले होने के कारण कल्याण ने अपने साढ़ू भाई राजा (32) पुत्र रामखिलावन निवासी ग्राम टिकरी को घर बुलाया था। शुक्रवार की सुबह तीनों लोग बाइक से नौगांव जा रहे थे। तभी किड़ारी फाटक के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने राजा को मृत घोषित कर दिया। जबकि कल्याण व उसके पुत्र लकी का इलाज चल रहा है।
बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आई और एक की जान चली गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है। पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई है।