{"_id":"5cb380d1bdec2213fb2cdb50","slug":"91555267793-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने पिता-पुत्री को पीटकर किया लहूलुहान, चार पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने पिता-पुत्री को पीटकर किया लहूलुहान, चार पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपहाड़ी में घर के दरवाजे पर मृत कुत्ता फेंकने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता-पुत्री को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल पिता-पुत्री को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ग्राम शाहपहाड़ी निवासी महेंद्र पाल के घर के दरवाजे पर रविवार की सुबह पड़ोसियों ने पास में पड़े मृत कुत्ते को उसके दरवाजे पर फेंक दिया। जब महेंद्र पाल की पुत्री सुषमा बाहर निकली तो उसने इसका विरोध जताया। जिस पर पड़ोसी भड़क गए और सुषमा के साथ मारपीट करने लगे। चीख पुकार सुनकर बीच बचाव करने दौड़े पिता को भी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। बाद में दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घायल मां-बेटी ने शहर कोतवाली तहरीर दी। पुलिस ने बाबादीन, माया, पूजा व पुष्पेंद्र के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नथूपुरा में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में देवरानी जेठानी के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता सरस्वती की तहरीर पर पुलिस ने लाड़कुंवर, मंगल व रूपन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।