फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   रात में पानी लगाते समय किसान की ठंड लगने से मौत

रात में पानी लगाते समय किसान की ठंड लगने से मौत

Fri, 30 Nov 2018 10:03 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
रात में पानी लगाते समय किसान की ठंड लगने  से  मौत
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के ग्राम बसौठ में खेत पर पलेवा करते समय सर्दी लगने से किसान खेत में गिरकर अचेत हो गया। किसान की गुरुवार की रात मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
विज्ञापन

तहसील चरखारी के ग्राम बसौठ निवासी कृषक बेनी प्रसाद कुशवाहा (46) 26 नवंबर को खेत में पानी लगा रहा था। तभी सर्दी लगने से गिरकर बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया गया। हालत में सुधार न होने पर पर उसे मेडिकल कॉलेज ग्वालियर भेजा गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक बेनी प्रसाद की पत्नी बृजेश कुमारी को अब अपनी पांच बेटियां और एक बेटे की परवरिश की चिंता सता रही है। पत्नी पति की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर पाने के कारण बदहवास हो गई है।
विज्ञापन

मृतक किसान के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। उपजिलाधिकारी चरखारी अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर राजस्व कर्मचारियों को जांच के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार के स्वामी को पारिवारिक योजना का लाभ दिलाया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि उसे मानक परिधि में पाया गया तो किसान बीमा योजना का लाभ भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की मौत से टूटा दुखों का पहाड़
खरेला (महोबा)। ग्राम बसौठ में किसान की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक किसान की अपने पीछे पुष्पा (17) मीरा (14) निशा (10) पार्वती 8 सहित पांच पुत्रियां छोड़ गया, एक भी पुत्री की शादी नहीं हुई, जिससे मृतक की पत्नी को बच्चों का पालन-पोषण करने के साथ-साथ बच्चियों की शादी की चिंता भी सता रही है। महज साढ़े चार बीघा खेती होने के कारण किसान समय-समय पर मजदूरी करके बच्चों को पाल रहा था। पति का सहारा छिन जाने से पत्नी पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो।
रात में पानी लगाते समय किसान की ठंड लगने से मौत
-इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed