{"_id":"5b5372534f1c1b3c748b63f2","slug":"91532195411-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामार कार्रवाई कर दो दुकानों से चार हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापामार कार्रवाई कर दो दुकानों से चार हजार जुर्माना वसूला
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
महोबा। शासन के आदेश पर पॉलिथीन के कैरीबेग पर रोक लगाए जाने के बाद भी इसका प्रयोग होने पर उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचंद्र सरोज ने बाजार की दुकानों पर छापामार कार्रवाई कर एक दुकान से 630 पॉलिथीन बरामद कर दो हजार रुपया का जुर्माना लगाया। इस कार्रवाई से दुुकानदारों में हड़कंप मच गया।
शासन ने 15 जुलाई से पॉलिथीन पर पूूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके बाद भी तमाम दुकानदारों धड़ल्ले से पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है। इसी के अनुपालन में एसडीएम सदर और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने जिला परिषद मार्केट में फुरकान अली के यहां छापा मारा। जहां से 630 पॉलिथीन बरामद की। इसके बाद मुख्य बाजार में कृष्ण कुमार के यहां से एक किलो 60 ग्राम पॉलिथीन पकड़ी गई। दोनों दुकानदारों पर दो दो हजार रुपया जुर्माना लगाया।
अधिकारियों की टीम ने बाजार में कई स्थानों पर चेकिंग की लेकिन दुकानदारों को चेकिंग की भनक लग जाने के कारण उन्होंने आनन फानन में पॉलिथीन हटा दी। कुछ फुटकर विक्रेता ठेलिया वालों के पास से पॉलिथीन पाई गई। जिसपर उनको जब्त कर लिया और भविष्य में प्रयोग न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
इंसेट
कुलपहाड़/कबरई। सरकार के पॉलिथीन पर रोक लगाने के बाद दुकानदारों व लोगों को पालिथीन का प्रयोग न किए जाने के बाबत जागरूक करने के लिए कुलपहाड़ और कबरई में नगर पंचायतों द्वारा रैली निकालकर जागरूक किया गया। रैली दौरान पॉलिथीन के प्रयोग न करने का संदेश दिया गया। रैली में चैयरमेन प्रतिनिधि अमित प्रताप सिंह, लिपिक सीएल शेख, कर्मचारी नंदकिशोर, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार, सभासद सुरेश कुमार, संतोष रैक्वार, धर्मेंद्र यादव सहित तमाम लोग शामिल रहे। कबरई प्रतिनिधि अनुसार पॉलिथीन पर रोक लगाए जाने के लिए निकाली गई जागरुकता रैली को नगर पंचायत कबरई के चैयरमेन मूलचंद्र कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पॉलीथीन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए रैली दौरान दुकानदारों को जागरूक करने के साथ उन्हें जुर्माना लगाने के बाबत भी जानकारी दी गई। कबरई नगर पंचायत अध्यक्ष मूलचंद्र कुशवाहा ने जागरूकता रैली का आयोजन कराया। अध्यक्ष ने कहा कि इसका प्रयोग पर्यावरण के लिए बहुत ही घातक है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी उमाकांत ने भी पॉलिथीन के प्रतिबंध पर जोर दिया। रैली छंगा चौराहा, बांदा चौराहा, मेन मार्केट, बस्ती अंदर होते हुए सभी वार्डों में घूमी। रैली दौरान लोग हाथो में बैनर और नारे लिखीं तख्तियां लिए चल रहे थे।
छापामार कार्रवाई कर दो दुकानों से चार हजार जुुर्माना वसूला
-एक दुकान से 630 पॉलिथीन तो दूसरे से डेढ़ किलो पॉलिथीन बरामद