फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   घर के दरवाजे से युवती का अपहरण, सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

घर के दरवाजे से युवती का अपहरण, सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 21 Jul 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
घर के दरवाजे से युवती का अपहरण, सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

महोबा। शहर के एक मोहल्ले में बहन के घर जा रही युवती को आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अगवा कर लिया। जानकारी करने पर परिजनों ने तलाश की लेकिन तब तक आरोपी युवती को ट्रेन में बैठाकर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती शुक्रवार की देर शाम पड़ोस में रहने वाली अपनी बहन के घर जा रही थी। तभी मकान से चंद कदम की दूरी पर पहले से खड़े आधा दर्जन से अधिक लोगों ने युवती को अगवा कर लिया और जबरन अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी होने पर पिता और परिजन देर रात तक युवती का पता लगाते हुए स्टेशन पहुंच गए लेकिन तब तक आरोपी दिल्ली जाने वाले ट्रेन में बैठाकर ले गए। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर मोहल्ला के ही सात लोगों पर साजिश के तहत पुत्री को अगवा करने का आरोप लगाया है। बताया कि पुराने मुकदमेबाजी को लेकर राजीनामा न करने पर विपक्षियों ने युवती को अगवा करने का षडयंत्र रचा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने इसराइल, रजा, फैजू, अब्दुल रहमान समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि मामला युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का सामने आ रहा है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

युवती का अपहरण, सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
- युवती के पिता ने पुरानी रंजिश में पुत्री को अगवा करने का लगाया आरोप
- रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed