{"_id":"5988acf44f1c1bc7448b45d8","slug":"91502129396-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय दीपक गिरने से युवक झुलसा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते समय दीपक गिरने से युवक झुलसा, मौत
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कबरई महोबा। कस्बा कबरई के मोहल्ला विशालनगर में चरपाई में सोते समय जल रहा दीपक गिरने से युवक बुरी तरह झुलस गया। इलाज के लिए मेडिकल कालेज झांसी ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
मोहल्ला विशालनगर निवासी जयसिंह (32) पुत्र सुखनंदन रविवार की रात कमरे में सो रहा था। बिजली न होने के चलते खिड़की में दीपक जल रहा था। रात में अचानक दीपक के कपड़ों पर गिर गया। जिससे आग लग गई। आग की चपेट में आकर जयसिंह बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां से हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में युवक की मौत हो गई।
-मेडिकल कालेज झांसी ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
-घटना से परिजनों में मचा कोहराम