फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की चोरी

दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की चोरी

Fri, 26 Apr 2019 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की चोरी
श्रीनगर (महोबा)। कस्बे के मोहल्ला भैरवगंज में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर करीब 50 हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। सुबह दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला भैरवगंज निवासी अट्टा कुशवाहा अपने मकान में किराने की दुकान किए है। बुधवार की रात को दुकानदार करीब 11 बजे तक दुकान खोले रहा। इसके बाद वह दुकान बंद करके ऊपर छत पर परिवार के साथ सोने चला गया। इसके बाद रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये नगद और 40 हजार रुपये किराने का सामान चोर ले गए।
विज्ञापन

सुबह दुकानदार जागा तो उसे दुकान का ताला टूटा दिखाई दिया। जिससे उसके होश उड़ गए। दुकान के अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकानदार चीखने लगा दुकानदार की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और दुकानदार को ढांढस बंधाया। पीडित दुकानदार ने घटना की रिपोर्ट थाना श्रीनगर में दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed