{"_id":"5cc0abf6bdec22143e2c8255","slug":"71556130806-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक व ईमेल आईडी हैक कर अपलोड किए भड़काऊ पोस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फेसबुक व ईमेल आईडी हैक कर अपलोड किए भड़काऊ पोस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के मोहल्ला न्यू सिटी निवासी एक युवक की फेसबुक व ईमेल आईडी हैक कर भड़काऊ पोस्ट अपलोड किए जाने का मामला उजागर हुआ है। पीड़ित को जब फेसबुक आईडी के दुरुपयोग किए जाने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। युवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला न्यू सिटी निवासी सत्यम गुप्ता पुत्र रामप्रकाश गुप्ता की जीमेल और फेसबुक पर आईडी बनी है। जिसमें वह अपने पर्सनल फोटो व मैसेज अपलोड करता है। तीन दिन पहले अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मेल आईडी और फेस बुक हैक कर भड़काऊ पोस्ट अपलोड कर दिए गए। समाज विरोधी पोस्ट अपलोड होने की जानकारी होने पर सत्यम ने पुलिस को जानकारी देते हुए अपलोड पोस्ट दिखाए। साथ ही जीमेल आईडी का भी दुरुपयोग किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।