फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   पैसेंजर ट्रेन में हंगामा कर रहे दो युवकों को जीआरपी ने पकड़ा

पैसेंजर ट्रेन में हंगामा कर रहे दो युवकों को जीआरपी ने पकड़ा

Wed, 17 Apr 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन में हंगामा कर रहे दो युवकों को जीआरपी ने पकड़ा
महोबा। झांसी से चलकर बांदा जा रही पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार शाम सवार दो युवकों ने घुटई स्टेशन निकलने के बाद हंगामा शुरू कर दिया। जिससे बोगी में सवार यात्री परेशान रहे। गाली गलौज व यात्रियों से अभद्रता किए जाने पर तमाम यात्री सहम गए। कुछ लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर युवक उनसे भी भिड़ गए। मामले की सूचना जीआरपी थाना महोबा को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनुराग अवस्थी पुलिस फोर्स के साथ महोबा स्टेशन पर पहुंचे और हंगामा काट रहे युवकों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अरविंद सिंह (20) पुत्र सुरेश व विजय सिंह निवासी पैलानी बांदा बताया। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रेन में हंगामा काटने की सूचना पर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed