फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   पुलिस ने छापामार 50 क्विंटल विस्फोटक सामग्री की बरामद

पुलिस ने छापामार 50 क्विंटल विस्फोटक सामग्री की बरामद

Sat, 19 Jan 2019 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने छापामार 50 क्विंटल विस्फोटक सामग्री की बरामद
महोबा। पुलिस ने पहाड़ों में छापामार कार्रवाई कर 50 क्विंटल विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जिससे पहाड़ संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस को देख खनन कार्य कर रहे श्रमिक भाग खड़े हुए। पुलिस ने पहाड़ों के मलबे में खुदाई कर सेल, ईडी (इलेक्ट्रानिक टेडोनेटर्स) और बारूद की 100 बोरी (प्रति बोरी वजन 50 किलो) बरामद की है। पुलिस ने 12 ट्रैक्टर चालकों समेत 16 लोगों को हिरासत में लिया है।पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में गठित एसओजी, स्वाट टीम सहित आधा दर्जन थानाध्यक्षों की टीमों ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुझार और डहर्रा पहाड़ में छापा मारा। जहां पर पुलिस ने करीब 80 बोरी विस्फोटक सामग्री बरामद की। बोरियों में बारूद के अलावा अन्य विस्फोटक सामग्री भी भरी थी। पुलिस ने स्वयं मलबे खुदाई कर विस्फोटक सामग्री कब्जे में ली। पुलिस को देख पहाड़ों पर भगदड़ मच गई। इसके बाद टीम ने मकरबई पहाड़ में छापा मारा लेकिन वहां पहाड़ में खनन कार्य बंद पाया गया। 15 दिन पहले पुलिस ने मकबरई पहाड़ मंडी में एक दर्जन खनन क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई की थी। जिसके डर से अभी तक मकरबई में काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

पनवाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के जमाला पहाड़ में स्वाट टीम और एसओजी टीम ने छापामार कार्रवाई की। जिससे पहाड़ में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से छह कंप्रेशर लदे ट्रैक्टर और चार पत्थर लदे ट्रैक्टर व दो डंपर को कब्जे में ले लिया। साथ ही 12 चालकों भी हिरासत में लिया है। पुलिस टीम ने मुनीम पुष्पेंद्र कुमार, मुकेश व कल्लू व कंप्रेशर संचालक शिवराम गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस टीम ने मौके से डायनामाइट, ईडी व बारूद की 20 बोरी बरामद की है। छापामारी में स्वाट टीम प्रभारी सतीश मिश्रा और थानाध्यक्ष महोबकंठ विपिन त्रिवेदी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि छापामार कार्रवाई में पिछली बार से ज्यादा रिकवरी हुई है। जल्द ही उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने छापामार 50 क्विंटल विस्फोटक सामग्री की बरामद
-पुलिस ने 16 लोगों को लिया हिरासत में
-डायनामाइट, सेल और ईडी भी की बरामद
-पुलिस की छापामार कार्रवाई से पहाड़ों में मची भगदड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed