{"_id":"5c3e20acbdec22732421390b","slug":"71547575468-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत एक लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत एक लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला गांधीनगर में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब एक लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
थाना खरेला के ग्राम पड़ौरा निवासी मनोज शुक्ला पुत्र दयाशंकर वर्तमान में शहर के मोहल्ला गांधीनगर में निवास बनाकर रह रहे है। सोमवार को वह परिवार सहित अपने गांव गए थे। तभी चोरों ने रात के समय मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर अलमारी और बख्शों में रखी 29 हजार की नगदी व सोने चांदी के आभूषण समेत करीब एक लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर सुबह घर पहुंचे गृहस्वामी ने सामान बिखरा व माल गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है। कोतवाली प्रभारी अमित भड़ाना का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत एक लाख की चोरी
- पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा